व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
बिहार के 25 जिलों में आज शीत दिवस, 12 में कोहरे का अलर्ट
Doorbeen News Desk: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हिमपात और बर्फीली हवाएं बिहार में हाड़ कंपा रही है। पूरे प्रदेश में लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य 25 जिलों में शीत दिवस और 12 में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
राज्य में एक-दो दिनों तक न्यूनतम पारा बढ़ने के बाद दो-तीन दिनों तक नीचे आएगा। रात के तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट का अनुमान है। शुक्रवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री तक गिरने से शीतलहर जैसे हालात रहे। राज्यभर के अधिकतम पारे में गिरावट, न्यूनतम में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश का अधिकतम पारा 13.0 से 19.1 डिग्री और न्यूनतम 5.0 से 9.6 डिग्री के बीच रहा।
सबसे कम तापमान 5.0 डिग्री भागलपुर के सबौर और सर्वाधिक 19.1 डिग्री सीवान के जीरादेई में दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार शुक्रवार को छपरा शीतलहर की चपेट में रहा। बक्सर और मुंगेर भीषण शीत दिवस जबकि पटना, फारबिसगंज, सहरसा, दरभंगा

और अरवल शीत दिवस की चपेट में रहे। सीजन में पहली बार शुक्रवार को पटना शीत दिवस की चपेट में रहा।
शनिवार को भी पटना में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।






