व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
फार्मर रजिस्ट्री में धीमा हो रहा किसानों का रजिस्ट्रेशन, सर्वर में होती परेशानी, अब तक मात्र 10% फार्मर रजिस्ट्री
Doorbeen News Desk: जिले में इन दोनों राजस्व गांव में फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में किसानों को डिजिटल पहचान दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री किया जाता है। ताकि किसानों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाता में मिल सके। साथ ही किसानों को अपनी पहचान मिल सके। जिले में फिलहाल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो लाख 20 हजार किसानों का फार्मर रजिस्ट्री होना है। प्रत्येक राजस्व गांव में कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को प्रेरीत कर रहे हैं। इसके लिए 6 से 10 जनवरी तक कैंप आयोजित है, किंतु कैंप में सरवर की समस्या आडे आ रही है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए बनाए गए एप में सरवर की समस्या सबसे अधिक आ रही है।
किसानों की माने तो हर 10 मिनट के बाद सर्वर डाउन हो जाता है। जिसके कारण किसानों का फॉर्म रजिस्ट्री एवं केवाईसी काम नहीं हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक जिले में मात्र 25 हजार किसानों का फार्मर रजिस्ट्री काम हुआ है। जबकि एक लाख किसानों का केवाईसी हो सका है।
-: राजस्व व कृषि विभाग कर रहे काम:-इस काम को राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के द्वारा अमली जामा पहनाया जा रहा है, ताकि फार्मर रजिस्ट्रेशन का काम हो सके। किसानों को जमीन, दस्तावेज संबंधित जमाबंदी के लिए जहां कठिनाई होगी, वहां कर्मचारी इसे दूर कर रहे हैं। वही केवाईसी के काम कृषि विभाग के द्वारा किया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों के नाम से जमाबंदी होना आवश्यक है। बिना किसानों के नाम से जमाबंदी के फार्मर रजिस्ट्री नहीं किया जा सकता है। वहीं पहचान के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, लगान रसीद लाना है।

-:फार्मर रजिस्ट्री के लाभ:-पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले लाभ सीधे उनके खाता में जाएगा। इसके साथ ही कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं का लाभ भी किसानों को उनके खाता में मिलेगा। किसानों के जमाबंदी का शुद्धिकरण हो जाएगा।
-: अब 10 जनवरी तक लगेगा कैंप :-राजस्व एवं कृषि विभाग के द्वारा पंचायत में की जाने वाली कैंप को आगामी 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए पहले 9 जनवरी तक कैंप आयोजित करना था, किंतु कैंप में सर्वर डाउन एवं अन्य समस्या को देखते हुए इसे 10 जनवरी तक कर दिया गया है। अब जिले के किसान 10 जनवरी तक कैंप में जाकर फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवेदन कर सकते हैं।

“जिले में 10 जनवरी तक कैंप आयोजित किया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री के तहत जिले के 25 हजार किसानों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जिन्हें डिजिटल पहचान दिया जाएगा।” – ब्रजेश कुमार, एडीएम राजस्व, समस्तीपुर
“पीएम निधि योजना के तहत अभी किसानों का फॉर्म रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है। जिले में लगभग एक लाख किसानों का केवाईसी किया गया है। जल्द ही सभी किसानों का केवाईसी कार्य कर लिया जाएगा।” – सुमित सौरभ, जिला कृषि अधिकारी, समस्तीपुर






