व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
बिहार में जेवर-नकदी चोरी के आरोप में थानेदार और दारोगा निलंबित
Doorbeen News Desk: वैशाली जिले में खाकी पर सवाल खड़े हो गए हैं। लालगंज के बिलनपुर गांव में चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करने गई पुलिस टीम पर ही सोना-चांदी और लाखों रुपये गायब का आरोप लगा है।
छापेमारी के दौरान वीडियोग्राफी नहीं करवाने और जब्त सामानों से कुछ बहुमूल्य सामान गायब करने के आरोप में लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार और एसआई को निलंबित कर दिया गया है।


डीआईजी मुजफ्फरपुर के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लालगंज पुलिस को 30 दिसंबर 2025 को बिलनपुर गांव के रामप्रीत सहनी के चोरी के सामान का कुछ लोग बंटवारा कर रहे हैं। सूचना पर लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की थी।







