व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के किसानों का होगा फार्मर रजिस्ट्री
Doorbeen News Desk: जिले में फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों को डिजिटल कार्ड बनाया जायेगा। इसके तहत प प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभुक किसानों का आईडी कार्ड बनेगा, ताकि किसान की सही पहचान हो सके एवं लघु किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके। फिलहाल जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत जिले में 2 लाख 20 हजार किसान हैं। जिसका फार्मर रजिस्ट्री यानी किसानों की डिजिटल पहचान बनना है।इन किसानों का अपना फार्मर आईडी बनवा लेने का निर्देश है। इसमें राजस्व विभाग के द्वारा किसानों के लिए जहां जमाबंदी अलग करना होगा एवं किसानों के नाम से अपना जमाबंदी दिखाना होगा। उसके बाद कृषि विभाग के द्वारा इन किसानों का केवाईसी करना होगा। तब जाकर किसानों को अपने नाम का डिजिटल कार्ड बनेगा।
:जिले में आयोजित होगा विशेष शिविर:- किसानों को डिजिटल पहचान दिलवाने के लिए जिले के सभी राजस्व ग्राम में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अपर समाहर्ता राजस्व ब्रजेश कुमार ने बताया कि 6 जनवरी से सभी राजस्व गांव में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें फार्मर रजिस्टर यानी किसानों का डिजिटल कार्ड बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। यह शिविर 8 जनवरी तक लागू रहेगा। यानी समस्तीपुर जिले में 6 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।

-:90 हजार किसानों का हुआ के केवाईसी: प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत जिले में 2 लाख 20 हजार किसान चिन्हित हैं। जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ ने बताया कि जिले में लगभग 90 हजार किसानों का केवाईसी कर लिया गया है। इसके लिए किसान सलाहकार गांव में कैंप लगाकर केवाईसी कर रहे हैं। इसके बाद किसानों को डिजिटल कार्ड बनाया जाएगा। फिर उन्हें सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। केवाईसी नहीं करने वाले किसानों को सरकारी योजना से लंबित वंचित कर दिया जाएगा।

-‘किसानों को कराना होगा अपने नाम जमाबंदी: भूमि से सम्बन्धित दस्तावेज स्वंय के नाम का ऑन लाईन जमाबंदी संबंधित दस्तावेज कराना होगा। यानी कि जिन किसानों के जमीन का जमाबंदी उनके नाम नहीं है, उनका फार्मर रजिस्ट्री एप में नाम नहीं दाखिल होगा। इसलिए उन्हें जमाबंदी अलग कर अपने नाम कराना होगा। किसानों को कुछ भी जमीन का जमाबंदी अपने नाम करना होगा, ताकि उनका डिटेल कार्ड बन सके। जिले में फिलहाल 10 हजार किसान ही जमाबंदी अपने नाम कर फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवेदन कर चुके हैं। कृषि विभाग की योजनाओं-विशेषकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सहज लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी. आवश्यक है।
-:राजस्व कर्मचारी व किसान सलाहकार से करें संम्पर्क: इसके लिए किसान अपने राजस्व ग्राम के राजस्व कर्मचारी एवं किसान सलाहकार की मदद ले सकते हैं। किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, हलका कर्मचारी से सम्पर्क कर फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवा सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री आई.डी. बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर आवश्यक है एवं किसान की तस्वीर भी एप के माध्यम से ली जाएगी।





