अखिल भारतीय किसान मजदूर के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत खानपुर में हुई तैयारी

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

अखिल भारतीय किसान मजदूर के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत खानपुर में हुई तैयारी

Doorbeen News Desk: अखिल भारतीय किसान मजदूर के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के परिपेक्ष में समस्तीपुर के खानपुर अंचल स्तरीय अंचल किसान कौंसिल, बिहार राज्य किसान सभा, किसान महासभा , बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन,खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा, बिहार प्रांतिय खेतिहर मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक अनिल प्रसाद की अध्यक्षता एवं बिहार राज्य किसान सभा जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा कानून को संशोधन कर समाप्त करने की शाजिस पर रोक लगाने, संशोधित चार श्रम कानून वापस लेने, रसायनिक खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, पंचायत स्तर पर धान नियमित धान क्रय केंद्र खोलने सहित अन्य मांगों को लेकर 6-1-26 को खानपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, प्रेमानंद सिंह, पांचू राम, गुवनेश्वर दास रमाशंकर सक्सेना,राम विनय पासवान राजेंद्र साहनी राम लखन महतो यशवंत कुमार चौधरी सहित अन्य साथियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *