उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में यूरिया, डीएपी कालाबाजारी का छाया रहा मुद्दा

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में यूरिया, डीएपी कालाबाजारी का छाया रहा मुद्दा

Doorbeen News Desk: उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में छाया रहा यूरिया, डीएपी आदि खाद कालाबाजारी का मुद्दा। शुक्रवार को ताजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान सभागार में प्रखंड प्रमुख पुनम देवी की अध्यक्षता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि भूषण, कृषि पदाधिकारी युगल प्रसाद मेहता, आत्मा अध्यक्ष प्रमोद कुमार की उपस्थिति में खाद अनुश्रवण समिति की बैठक हुई।

बैठक में किसान ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजद के सुजीत कुमार, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संजीव राय, भाकपा के रामबृक्ष राय, कांग्रेस के अब्दुल मालिक आदि ने 266.50 का यूरिया 4 सौ रूपए, 1350 का डीएपी 19 सौ रूपये में कालाबाजारी के तहत बेचने की शिकायत करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की।
वहीं बैठक में उपस्थित खाद दुकानदारों ने थौक खाद विक्रेता पर यूरिया, डीएपी के साथ दूसरा खाद टैग करने, भाड़ा आदि के रूप में अधिक पैसा लेने का आरोप लगाया।

बैठक में किसानों की शिकायत से थौक खाद विक्रेता, जिला कृषि पदाधिकारी को अवगत कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया साथ ही सरकार दर सभी खाद जरूरतमंद किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दुकानदारों को दिया गया अन्यथा खाद दुकानों को जांच कर कारवाई करने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *