प्रखंड मुख्यालय पर 06जनवरी को खेत मजदूर एवं किसान सभा का होगा संयुक्त धरणा

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

प्रखंड मुख्यालय पर 06जनवरी को खेत मजदूर एवं किसान सभा का होगा संयुक्त धरणा

Doorbeen News Desk: राज्य व्यापी किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर दिनांक 06 जनवरी 2026 को धरना सह प्रदर्शन करना है, जिसकी तैयारी के लिए आज बुधवार को हसन पुर पंचायत एवं दिनमानपुर उत्तरी में एक बैठक की गई। जिसमें छह जनवरी के धरना को मजबूती से सफल बनाने पर सहमति बनी।

मौके पर अंचल सचिव सह किसान सभा जिला कमिटी सदस्य प्रेमा नन्द सिंह ने कहा वर्तमान सरकार किसान एवं मजदूर विरोधी है, वर्तमान सरकार वादा खिलाफी है, मजदूरों के विरोध में नया श्रम कानून लाकर मजदूरों का उद्योग पतियों से शोषण कराना चाहती है, किसानों के उत्पाद को उचित मूल्य नहीं मिल पाता है, किसानों के धान पैक्स अध्यक्षों द्वारा उचित मूल्य पर नहीं खरीदी जा रही है, मजबूरी में किसान औने पौने दामों में प्राइवेट गद्दी पर बेचने को बज़बुर हैं ।

इन्हीं सवालों को लेकर किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन के झंडा बैनर तले दिनांक 06 जनवरी 2026 को खानपुर प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर रामकुमार सहनी, सीताराम राम, रामलगन राय, रामसेवक सहनी, उमेश साह, लालू पोद्दार, रामनारायण पोद्दार, श्याम सुन्दर मलिक, सीता देवी, चांदनी देवी, नूतन देवी, मैना देवी, मंजू देवी, संजू देवी, अमेरिका देवी वगैरह दर्जनों साथियों ने धरना को सफल बनाने एवं सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *