भाकपा-माले ने आमरण-अनशन के पांचवें दिन उजियारपुर अंचलाधिकारी सहित भ्रष्ट अधिकारियों का अर्थी जूलूस निकाला

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

भाकपा-माले ने आमरण-अनशन के पांचवें दिन उजियारपुर अंचलाधिकारी सहित भ्रष्ट अधिकारियों का अर्थी जूलूस निकाला

Doorbeen News Desk: उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय में भाकपा-माले ने गरीबों से जुड़े मांगों के समर्थन में आमरण-अनशन पांचवें दिन भी जारी है अनशन पर बैठे माले के प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, पप्पू यादव, अमरजीत पॉल, शिव प्रसाद गोपाल और मो० शमीम मंसूरी के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट जारी है।

आमरण-अनशन स्थल से अंचलाधिकारी उजियारपुर सहित अन्य भ्रष्ट अधिकारियों का अर्थी जूलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। माले कार्यकर्ताओं ने एजीएम और गोदाम के ठेकेदार पर कार्रवाई करने, उजियारपुर थाना से जुड़े मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने, पीएचडी विभाग द्वारा फर्जी कार्यों का लाखों रुपए निकासी की उच्चस्तरीय जांच कराने, सरकारी दर पर किसानों को रसायनिक खाद उपलब्ध कराने, बिजली विभाग में पोल-तार लगाने में अवैध वसूली पर रोक लगाने, दाखिल-खारिज और पट्टीदारों के जमाबंदी अलग करने में लाखों रुपए की उगाही करने पर रोक लगाने सहित दर्जनों मांगों को पूरा करने संबंधी नारा लगाते हुए संबंधित विभाग के सामने प्रदर्शन कर आरामील चौराहा पर अर्थी को मुखाग्नि देकर दहन किया गया।

प्रदर्शन में भाकपा-माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह,फूलेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमेटी सदस्य दीलीप कुमार राय, रामभरोस राय, विजय कुमार राम, रोहित कुमार पासवान,मो० फरमान, रामसगून सिंह,रामसदीन सिंह, निर्धन शर्मा,मो० सकूर,तिलो कुमार सदा,महेश कुमार सिंह, जंग बहादुर पॉल, फूलन देवी, रीना देवी, प्रवीण आंनद,मो० कमालुद्दीन,मो० अलाउद्दीन, सुशील कुमार सिंह और नवीन प्रसाद सिंह, हरिदर्शन कुमार, तनंजय प्रकाश और छात्र संगठन आइसा के जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *