समस्तीपुर के निदेशक मंडल के वर्तमान निदेशक व पूर्व अध्यक्ष का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर के निदेशक मंडल के वर्तमान निदेशक व पूर्व अध्यक्ष का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि

Doorbeen News Desk: बिहार सहकारिता आंदोलन के वरिष्ठ नेता, सहकारिता बैंक, समस्तीपुर के निदेशक मंडल के वर्तमान निदेशक एवं पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता राम उदार चौधरी का निधन मंगलवार को अपराहन में उनके आवास ग्राम पतैली, उजियारपुर में हो गया। बुधवार को सहकारिता बैंक, समस्तीपुर के प्रागंण में स्व० चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया।

समस्तीपुर सहकारी बैंक के वर्तमान अध्यक्ष  विनोद कुमार राय ने कहा के स्व चौधरी का कार्यकाल इमानदारी, पारदर्शिता एवं अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में बैंक के कार्यप्रणाली में सुधार, ऋण वितरण में सरलता, वसूली व्यस्था की मजबूती तथा आम सदस्यों का विश्वास बढ़ाने जैसे अनेक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। सहकारिता बैंक के उपाध्यक्ष  सुनील कुमार ने कहा कि स्व चौधरी बाबू का व्यक्तित्व सरल, मिलनसार और निर्णयों में दृढ़ व्यक्तित्व का था। वे समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनते और समाधान निकालने में विश्वास रखते थे। प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि स्व चौधरी का निधन सहकारिता बैंक और सहकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

सहकारिता क्षेत्र में उनका योगदान और आदर्श को सदैव स्मरणी रहेगा। शोक सभा में सहकारिता बैंक एवं सहकारिता कार्यालय के सभी कार्मिकों के साथ विभिन्न पैक्सों के पैक्स अध्यक्ष भी शामिल हुए। जिनमें प्रबंधक लेखा मनीष कुमार वर्मा, शाखा प्रबंधक ज्योतिनद्रनाथ शांडिल्य, विश्वनाथ चौधरी, मुकेश कुमार अस्थाना, स्नेहा, उपासना, अमर अशोक, रूपम’ हामिद रजा आदि एवं पैक्स अध्यक्ष श्री आनन्द वर्धन, विवेकानन्द झा, दिलीप सिंह, नटवर कुमार, देवकान्त कुमार, चन्द्रशेखर झा आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *