समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर में निजी क्लीनिक में एक महिला की मौत, हंगामा और बवाल

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर में निजी क्लीनिक में एक महिला की मौत, हंगामा और बवाल

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर  नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर सरोजनी गली स्थित एक निजी अस्पताल ‘C Max Hospital’ में गुरुवार की शाम इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान भमरूपुर गांव निवासी नीरु देवी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, नीरु देवी को बच्चादानी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।

डॉक्टर ने उसे इमरजेंसी अस्पताल रेफर करने की बात कही, लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दे की शहर में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम संचालित हैं। जिसका लेखा-जोखा स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। इन नर्सिंग होम में ना तो कोई योग्य डॉक्टर है ना ट्रेनड कर्मचारी। जिसे मन हुआ वह विभिन्न नाम से नर्सिंग होम खोल लेता है। यह कोई पहली घटना नहीं है। जिसमें मरीज मौत हुई। शहर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम भी एक जच्चा बच्चा की मौत हुई थी। इस मामले में मुसरीघरारी पुलिस में प्राथमिक की भी दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *