राजस्व कर्मचारियों को शासन प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किए जाने का लगाया आरोप

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

राजस्व कर्मचारियों को शासन प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किए जाने का लगाया आरोप

Doorbeen News Desk: अराजपत्रित कर्मचारी संघ बैठक गुरूवार को महासंघ स्थल पर कंचन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला अंतर्गत सभी अंचलों से सैकड़ो की संख्या में राजस्व कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई।  बैठक में भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला मंत्री महेंद्र पंडित के द्वारा विभिन्न जिलों में राजस्व कर्मचारियों को शासन प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किए जाने के मामले पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है ।

महामंत्री  राम कुमार झा एवं जिला मंत्री महासंघ राजीव रंजन के द्वारा जिला में संगठन को मजबूत करने हेतु जनवरी के अंतिम सप्ताह में भूमि सुधार कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन करने का अनुरोध किया गया है । महामंत्री राम कुमार झा के द्वारा उपस्थित राजस्व कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया कि नए वर्ष में राजस्व कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार से शिष्टमंडलीय वार्ता के माध्यम से पिछले हड़ताल में किए गए समझौते को लागू कराने का काम किया जाएगा।

जिसमें गृह जिला में स्थानांतरण का भी मामला निहित है। उपस्थित सभी राजस्व कर्मियों ने सर्वसम्मति से जिला सम्मेलन करने एवं अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन पर उतरने के लिए सहमति प्रदान की। बैठक में कोषाध्यक्ष  अनिल कुमार करण,  निवास कुमार, अरविंद कुमार , नियाज अहमद, शशि कुमार यादव, वरुण कुमार शर्मा, चंदन लाल गुप्ता, मुन्ना कुमार, पप्पू कुमार ,अभिषेक कुमार (समस्तीपुर सदर) राजीव कुमार इत्यादि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *