मछुआ कल्याण योजना के तहत 25 मत्स्य विपणन कीट का किया गया वितरण 

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

मछुआ कल्याण योजना के तहत 25 मत्स्य विपणन कीट का किया गया वितरण 

Doorbeen News Desk: गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार – सह- अध्यक्ष जिला विकास एवं समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) नित्यानंद राय, विधान पार्षद तरूण कुमार एवं जिलाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय समस्तीपुर में राज्य योजनान्तर्गत मछुआ कल्याण योजना के तहत 25 मत्स्य विपणन कीट का वितरण किया गया।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य लघु मत्स्य कृषकों के आय में वृद्धि के साथ शिकारमाही में लागत कम करना एवं मछलियों को बाजार में आसानी से उपलब्धता एवं विचौलिए से बचाव करना प्रमुख है। इसमे मत्स्य कृषकों की आजीविका में मदद मिलेगी एवं परिवारिक आय में अभिवृद्धि होगी। इस कीट के माध्यम से मछलियों को अधिक समय तक सुरक्षित, ताजा, एवं हाइजेनिक रूप से रखने में सहायता मिलेगी।निकटवर्ती दैनिक हाटों के जरिए मत्स्य उपभोक्ताओं को ताजी मछलियाँ मिल सकेगी।

इस मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी – सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा बताया गया कि राज्य योजना के तहत मत्स्य शिकारमाही तथा बेचने हेतु समस्तीपुर को 60 मत्स्य विपणन कीट का लक्ष्य प्राप्त है। इसमे एक पैकेज के रूप में फेंका जाल, गिल नेट, हॉडी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं इन्सुलेटेड आईस बॉक्स देने का प्रावधान है। यह योजना शत प्रतिशत सरकारी अनुदान अर्थात निःशुल्क दी जा रही है। शेष विपणन कीट का वितरण भी यथाशीघ्र की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *