व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण का आरंभ नगर आयुक्त समस्तीपुर एसडीम रोसरा एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया,।


तत्पश्चात जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा पौधा देकर नगर आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी का स्वागत किया गया। प्रशिक्षण में जन्म मृत्यु अधिनियम 1969 एवं संशोधित अधिनियम 2023 तथा बिहार राज्य जन्म मृत्यु अधिनियम 1999 एवं संशोधित 2025 के सभी आवश्यक बिंदुओं का मास्टर ट्रेनर श्री संतोष कुमार एवं पवन कुमार सिंह सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा जानकारी दिया गया। जन्म मृत्यु निबंधन करने के पूर्व तिथि एवं स्थान का साक्ष्य प्राप्त कर जांच प्रक्रिया का पालन करने हेतु बताया गया।


स्वास्थ्य संस्थान में घटित मृत्यु के केस में एमसीसीडी को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने की बात बताई गई। आज के समय में अधिकांश प्रसव स्वास्थ्य संस्थान में हो रहे हैं। ध्यान दिया जाना है कि कहीं बच्चे की उम्र कम करने के उद्देश्य से घर पर प्रसब होने की बात बातकर पंजीकरण तो नहीं करवाया जा रहा है। ऐसे बच्चे का निबंधन के पूर्व गहनता से जन्मतिथि जांच कर ही पंजीकरण करें।
जिससे पंजीकरण की शुद्धता बनी रहे। प्रशिक्षण में अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, नगर आयुक्त समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी स्वास्थ्य संस्थान के चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।





