व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
दिशा की बैठक में जिले की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन, विकास को मिलेगी नई गति
Doorbeen News Desk: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह अध्यक्ष, जिला स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) नित्यानंद राय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में दिशा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।


बैठक में माननीय एम एल सी तरुण कुमार, माननीय एम एल सी सर्वेश, विधायक अजय कुमार, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रणविजय साहू, महेश्वर हजारी, अश्वमेघ देवी सहित अन्य माननीय विधायक उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी, समस्तीपुर रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह तथा विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। माननीय अध्यक्ष द्वारा योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उनके शीघ्र समाधान का निर्देश दिया गया। माननीय अध्यक्ष ने विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया।






