जन वितरण प्रणाली के लिए मिलने वाले अनाज उठाव को लेकर हुई बैठक

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

जन वितरण प्रणाली के लिए मिलने वाले अनाज उठाव को लेकर हुई बैठक

Doorbeen News Desk:  अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल प्रकोष्ठ में DSO, DMSFC, MO, AGM एवं DSD के साथ गोदाम से जन वितरण प्रणाली हेतु मिलने वाले अनाज के उठाव (डिस्पैच) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से SWC गोदाम से अनाज के उठाव में तेजी लाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा मुख्य ट्रांसपोर्टर को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि डिस्पैच की गति में शीघ्रता लाई जाए। डिस्पैच में हो रही धीमी प्रक्रिया को देखते हुए रविवार एवं अवकाश के दिनों में भी गोदाम खुला रहने का निर्देश दिया गया।

साथ ही, अनाज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु AGM को सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि 15 दिसंबर 2025 तक सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को 100 प्रतिशत अनाज का डिस्पैच सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन द्वारा जनहित में इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और दिए गए निर्देशों के अनुपालन की सतत निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *