व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
मंडल कारा, समस्तीपुर में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस एवं बिहार मानवाधिकार आयोग के 17वें स्थापना दिवस
Doorbeen News Desk: मंडल कारा, समस्तीपुर में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस एवं बिहार मानवाधिकार आयोग के 17वें स्थापना दिवस, 10 दिसम्बर 2025 के पावन अवसर पर मानवाधिकारों के प्रति विधिक जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज कुमार, माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर सहित डॉ० अभिलाषा शर्मा समाजसेवी, श्रीमती रंजू चौधरी डिप्टी चीफ एल०ए०डी०सी०एस० समस्तीपुर, प्रशान्त कुमार ओझा, अधीक्षक, मंडल कारा समस्तीपुर, श्री मनोज कुमार सिंह प्रभारी उपाधीक्षक, सुश्री ज्योति कुमारी, श्रीमती प्रेरणा पटेल श्रीमती कंचन कुमारी, सहायक अधीक्षक सहित कारा के सुरक्षाकर्मी, कारा में संसीमित सभी सजावार बंदी एवं विचाराधीन बंदी उपस्थित थे।


सर्व प्रथम कारा अधीक्षक श्री प्रशान्त कुमार ओझा द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को पौधा से सम्मानित किया गया तदोपरान्त दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत् शुभारंभ की गई। माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर द्वारा मंच से सभी बंदियों को संबोधित करते हुए मानवाधिकारों के प्रति बंदियों को विधिक अधिकारों एवं कर्त्तव्य के प्रति विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया।

माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर ने अपने संबोधन में कहा कि “आपके अधिकारों का कोई दमन नहीं कर सकता”। कारा में संसीमन के क्रम में आपके विधिक सहायता हेतु पैनल अधिवक्ता, डिप्टी चीफ एल०ए०डी०सी० एस० समस्तीपुर प्रतिनियुक्त हैं तथा काराधीक्षक एवं उपाधीक्षक हैं जो आपके मूलभूत अधिकारों का संरक्षण करते हैं।
डॉ० अभिलाषा शर्मा, समाजसेवी एवं अधीक्षक श्री ओझा द्वारा भी बंदियों को संबोधित करते हुए उनके कर्त्तव्यों एवं माननीय अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
श्रीमती प्रेरणा पटेल सहायक अधीक्षक द्वारा मंच का संचालन की गयी तथा प्रभारी उपाधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा अपने अभिभाषण के उपरान्त मंचासीन अतिथियों, पदाधिकारियों का कार्यक्रम मे उपस्थित होकर बंदियों एवं कारा प्रशासन को सफल मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया गया।






