पैक्स में धान की खरीदारी और अनियमिता को लेकर जिलाधिकारी के यहां दिया जाएगा धरना

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

पैक्स में धान की खरीदारी और अनियमिता को लेकर जिलाधिकारी के यहां दिया जाएगा धरना

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, खानपुर अंचल सचिव प्रेमा नन्द सिंह के खानपुर अवस्थित आवास पर सीपीएम लोकल कमिटी की एवं किसान सभा की बैठक हुई। बैठक में पैक्स अध्यक्षों द्वारा धान खरीद में अनियमितता को ले कर दिनांक 15=16 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी के समक्ष दो दिवसीय धरना देने पर सहमति बनी।

धरना में खानपुर से पचास साथी भाग लेंगे।किसान सभा जिला सचिव कॉम सत्य नारायण सिंह ने बताया सरकार किसानों के लिए जो बीज का विधेयक लाई है उस बीज से किसान बीज नहीं बना सकते केवल एक बीज से एक फसल उपजा सकते हैं। वह एक नपुंसक बीज है। साथ हीं बिजली बिल में फिर से बढ़ोतरी करने जा रही है। किसानों को उचित मूल्य पर रासायनिक खाद नहीं मिल रही है।

खाद विक्रेता मनमानी ढंग से खाद का कीमत किसानों से वसूली कर रहे हैं। इन्हीं सभी सवालों को लेकर दिसंबर 15 और 16 को जिलाधिकारी के समक्ष धरना दिया जाएगा। जिसमें आम आवाम से अपील है कि बड़ी संख्या में भाग लेकर इस जन हित मुहिम को सफल बनाए। इसी को लेकर खानपुर बाजार में बिजली बिल विधेयक एवं , बीज विधेयक की प्रतियां खानपुर किसान कॉन्सिल द्वारा जलाया गया।

मौके पर रामशंकर सक्सेना, प्रेमा नन्द सिंह, रामनरेश सहनी, अमित सहनी, यशवंत सहनी, उमेश साह, रंगायन रेबीज नाथ सहनी ,रामानंद सिंह वगैरह अपनी अपनी मंतव्य दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *