
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का डीएम बनाया गया है। मधेपुरा के डीएम तरणजोत सिंह को पश्चिम चंपारण (बेतिया), शिवहर के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय को सीवान और अरवल की डीएम अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद के डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इनके अलावा, भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को कटिहार, बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी की परियोजना निदेशक प्रतिभा रानी को शिवहर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को सारण (छपरा), खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक विनोद दूहन को अररिया, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक अभिषेक रंजन को मधेपुरा,

उद्योग विभाग तकनीकी विकास के निदेशक शेखर आनंद को शेखपुरा, ऊर्जा विभाग की ओएसडी अमृता बैंस को अरवल, प्राथमिक शिक्षा विभाग की निदेशक साहिला को बक्सर और कृषि विभाग के निदेशक नितिन कुमार सिंह को कैमूर (भभुआ) का डीएम बनाया गया है। राज्य सरकार ने नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया है।
उनके पास सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव व बेल्ट्रॉन एमडी का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। उनकी जगह पर पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी को स्थानांतरित करते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है। वे पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के एमडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।




