
गयाजी निवासी महिला ने आदित्य की पत्नी होने का दावा करते हुए बच्चों समेत घर से बाहर निकाल देने का भी लगाया है। इससे पहले महिला ने आदित्य के दलसिंहसराय स्थित सरकारी आवास पर हंगामा किया था और एसपी कार्यालय में हाथ की नस काट ली थी।

महिला का कहना है कि पहले पति पर मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट जाने के दौरान तीन वर्ष पूर्व आदित्य से उसकी भेंट हुई थी। मदद का भरोसा देकर उसने नजदीकी बढ़ाई। मंदिर में शादी की और फिर दोनों साथ रहने लगे।
एफआईआर में कहा गया है कि दलसिंहसराय उपकारा में ट्रांसफर होने पर आदित्य के बुलाने पर दीपावली के समय वह दलसिंहसराय में उसके सरकारी आवास में रहने लगी। यहां रहने के दौरान एक अन्य महिला से उसकी नजदीकी की जानकारी मिली। विरोध करने पर 30 नवम्बर को उसके साथ मारपीट की गई।

इसके बाद महिला ने यौन शोषण, मारपीट व जान मारने की धमकी देने के आरोप में सहायक काराधीक्षक पर प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि आदित्य ने उसे पत्नी का दर्जा देने से इनकार कर रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया।
सहायक जेलर की मां ने भी दर्ज कराई है एफआईआर : वहीं, सहायक काराधीक्षक आदित्य कुमार की मां सरिता देवी ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि महिला पहले से विवाहित है तथा बदनाम कर रुपये ऐंठने के लिये ब्लैकमेल कर रही है। उन्होंने बेटे के खिलाफ लगाये गये सभी आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।






