व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
SDM द्वारा जूट मिल को शीघ्र एवं सुचारु रूप से पुनः चालू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश
Doorbeen News Desk: अनुमंडल प्रकोष्ठ में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में रमेश्वर जूट मिल, समस्तीपुर को पुनः सुचारु रूप से चालू कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जूट मिल प्रबंधन के अधिकारियों के साथ मिल बंद रहने के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जूट मिल को पुनः प्रारंभ करने में आ रही समस्याओं एवं उनके समाधान से संबंधित सभी प्रमुख बिंदुओं पर क्रमवार विचार-विमर्श किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जूट मिल को शीघ्र एवं सुचारु रूप से पुनः चालू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया तथा आपसी समन्वय एवं सहयोग से समस्याओं के समाधान पर बल दिया गया। बैठक में मिल संचालन से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, श्रम तथा तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की गई।


प्रशासन द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि जूट मिल के पुनः संचालन हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके। विदित हो कि रामेश्वर झूठ मिल समस्तीपुर का इकलौता मिल है, जो पिछले काफी दिनों से बंद पड़ा है। इसके बंद होने से सैकड़ो मजदूरों के परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। मिल प्रबंधन एवं प्रशासन के प्रयास से मिल को फिर से शुरू करने की कवायद की जा रही है।






