केंद्रीय चयन पर्षद भर्ती बोर्ड द्वारा चालक सिपाही की परीक्षा 10 दिसंबर को

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

केंद्रीय चयन पर्षद भर्ती बोर्ड द्वारा चालक सिपाही की परीक्षा 10 दिसंबर को

Doorbeen News Desk: 10 दिसंबर 2025 को आयोजित केंद्रीय चयन पर्षद भर्ती की परीक्षा अंतर्गत बिहार पुलिस में चालक सिपाही पद के रिक्त पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा से संबंधित विधि व्यवस्था की बैठक जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

परीक्षा समस्तीपुर जिला मुख्यालय अंतर्गत कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर 12:00 बजे मध्यान्ह से 2:00 बजे अपराह्न तक आयोजित है जिसमें अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइमिंग 9.30 बजे पूर्वाह्न है. परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 13 परीक्षा केंद्र पर 13 स्टैटिक दंडाधिकारी- सह -प्रेक्षक की प्रति नियुक्ति की गई है , तथा 7 जोनल मजिस्ट्रेट-सह- समन्वयक प्रेक्षक की प्रति नियुक्ति की गई है ।

जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा उपस्थित सभी केन्द्राधीक्षकों, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी तथा उड़न दस्ता के टीम को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में शुचितापूर्ण परीक्षा कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह ,जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री विष्णुदेव मंडल , जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार सहित सभी केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *