जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सांगठनिक बैठक, प्रदेश सचिव बनने पर अनंत हुए सम्मानित

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज़ डेस्क। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सांगठनिक बैठक, प्रदेश सचिव बनने पर अनंत हुए सम्मानित। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सांगठनिक पदाधिकारियों, अंचल अध्यक्ष व सचिव एवं सक्रिय सदस्यों की बैठक पंजाबी कालोनी अवस्थित संघ भवन में हुई। अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष अनन्त कुमार राय ने की। बैठक में विगत 30 जून,2024 को पटना के ज्ञान भवन में सम्पन्न बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्वाचन के बारे में जानकारी दी गई।

बताया गया कि उक्त चुनाव में ब्रजनन्दन शर्मा अध्यक्ष एवं घनश्याम प्रसाद यादव महासचिव चुने गए। साथ ही संघ के जिला अध्यक्ष अनन्त कुमार राय के बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव पद पर निर्वाचित होने पर पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र, पाग एवं माला प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके राज्य संघ में निर्वाचित होने से जिले का गौरव बढ़ा है। बैठक में जिला संगठन के चुनाव पर विचार विमर्श किया गया।साथ ही नियोजित शिक्षकों को विभागीय नियमानुसार एसीपी एवं स्नातक ग्रेड पे में प्रोन्नति देने की मांग की गई।

प्रधान सचिव अनिल कुमार ने जिला संगठन द्वारा शिक्षक हित किये जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, संजीव कुमार जायसवाल, अरविन्द कुमार, दिलीप कुमार, सिकंदर बिहारी, ब्रजदेवबली प्रसाद वर्मा, फिरदौस आलम, सुमन कुमार झा, रामाशंकर राय, प्रियरंजन राजन, रामानुराग झा, मणिकांत गिरि, ओम प्रसाद, सुनील कुमार, अरुण कुमार, संजय कुमार राय आदि उपस्थित थे।

पंसस के बैठक में पीएचईडी व बिजली विभाग का छाया रहा मुद्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *