यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। खानपुर में स्कॉर्पियो पर हुई फायरिंग, बाल बाल बचे सवार, पुलिस जांच शुरू।खानपुर थाना क्षेत्र के कामोपुर गांव में शनिवार को बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो पर गोली चलाई। हालांकि स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। हालांकि पुलिस घटना स्थल पर पहुच मामले की जांच में जुट गयी है।



मिली जानकारी के अनुसार श्रीपुर गाहर पश्चिम के तीन लोग स्कार्पियो पर सवार होकर काम से जा रहे थे। रास्ते मे धूप से बचाव के लिए पेड़ की छांव में गाड़ी लगाकर बैठे हुए थे। तभी अचानक तीन बाइक पर सवार हथियार से लैस बदमाश पहुंचे और स्कॉर्पियो पर गोली चला दी।



इस बाबत थाना अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने बताया कि 112 को फोन किया गया था। 112 की गाड़ी पहुंचने से पहले सभी लोग वहां से चले गए थे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी थाने में आवेदन मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।


एक पेड़ मां के नाम के तहत समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय में लगाया गया सौ पौधा





