एक पेड़ मां के नाम के तहत समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय में लगाया गया सौ पौधा

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। एक पेड़ मां के नाम के तहत समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय में लगाया गया सौ पौधा।भारत सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा सप्ताह के अन्तर्गत शनिवार 27 जुलाई से को समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम” पर्यावरण संरक्षण जो “ईको क्लब फार मिशन लाइफ़” पूरे एक महिना तक चलेगा। इसके तहत स्कूल में बच्चों व शिक्षकों ने एक सौ पौधा रोपण किया।

वन क्षेत्र के पदाधिकारी  रविन्द्र कुमार रवि एवं विनीता कुमारी के सौजन्य से 100 पौधे केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार गुप्ता एवं अभिषेक कुमार ने प्राप्त किया। जिसमें सागवान, नीम, सफेदा, अमरुद, सरिफा आदि शामिल था। इस दौरान प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि पेड़ लगाकर समस्त विश्व को यह संदेश दिया है कि” पेड़ नहीं तो हम नहीं, पेड़ लगाना भविष्य बचाना है।

विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे अपनी मां के साथ पेड़ लगाकर यह जता दिया कि “माता प्रथमा गुरु”। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि हर खुशी के पल को यादगार बनाने के लिए हम एक पौधा तो लगा ही सकते हैं। इससे जहां हमारी खुशी दोगुनी होगी, वही पर्यावरण को सुरक्षित व बचाने में अहम भूमिका भी होगी। उन्होंने सभी से पर्यावरण को बचाने के लिए पौधा लगाने की अपील की।

इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक बैजू सिंह ने अपने उदबोधन में पर्यावरण में पेड़ों के महत्व को बताया। पेड़, पोधौ को लगवाने एवं संरक्षित करने में रानी शर्मा, विरेन्द्र मोर्या, अमर नाथ मिश्रा, अरुण कुमार, विकास मिश्रा, गणेश कुमार, प्रियदर्शनी आदि शिक्षकों का पूर्ण सहयोग दिया। इस दौरान बच्चों का उत्साह एवं लगन देखकर मानो ऐसा प्रतित हो रहा था कि अब वे पूरा पर्यावरण को हरियाली से भर देंगे l

रेलवे ने नौ हजार बेटिकट यात्रियों से वसूला 54 लाख रुपए, 80 यात्रियों को पहुंचाया गया कोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *