बिहार संपर्क क्रांति में अचानक उठ गया धुँआ, कूदने लगे यात्री, बात निकली अफवाह

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार संपर्क क्रांति में अचानक उठ गया धुँआ, कूदने लगे यात्री, बात निकली अफवाह।मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 09.21 बजे समस्तीपुर स्टेशन पर आयी। लगभग 09.45 बजे जब ट्रेन प्रस्थान करने वाली थी तभी सामान्य कोच संख्या 205056/C में धुआँ की निकलने लगी।

ट्रेन के कोच में धुआं निकलते ही आग लगने की अफवाह फैल गई। जिसके बाद यात्री ट्रेन से यात्री  नीचे कूदने लगे, संयोग इतना था की ट्रेन प्लेटफार्म पर ही खड़ी थी। अन्यथा किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता ।हालांकि बाद में बात अफवाह निकली। हंगामा सुनकर प्लेटफॉर्म व गाड़ी में कार्यरत रेलवे कर्मियों द्वारा मौके पर पहुँच कर जांच की गयी तो पाया गया कि कोई यात्री अग्निरोधक यंत्र पर बैठ गया था।

जिससे यंत्र दब गया और यंत्र क्रियाशील हो गया। अग्निरोधक यंत्र के कार्यरत हो जाने के कारण उसमें रखा ड्राई केमिकल बाहर आकर डब्बे में फैल गया। जो धुँआ सा दिखने पर आग की अफवाह फैल गयी। इसी केमिकल को फैलता हुआ देख यात्री घबरा गए। जाँच के दौरान उसी कोच में यात्रा कर रहे यात्री सोहन राय ने भी बताया कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई है, सिर्फ आग बुझाने वाला केमिकल फैल गया है।

डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यरत रेलकर्मियों द्वारा पूरी ट्रेन की जांच की गयी। किसी भी प्रकार की अन्य कमी नहीं पाए जाने पर लगभग 10.28 बजे ट्रेन को प्रस्थान करवाया गया। कोई हताहत नही हुआ है। इधर, समस्तीपुर रेल डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता ने भी कहा कि ट्रेन में ब्लास्ट होने की बात अफवाह थी, ऐसी कोई बात नहीं थी। मशीन दब जाने के कारण ही केमिकल फैल गया था।

समस्तीपुर में विधि व्यवस्था एवं क्राइम कंट्रोल करने को लेकर जिले में 25 दारोगा सहित 52 पुलिस कर्मियों का तबादला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *