सभी हल्का कर्मचारी के कार्यालय बैठने की तिथि एवं समय को जिला के वेबसाइट पर डालने का आदेश

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। सभी हल्का कर्मचारी के कार्यालय बैठने की तिथि एवं समय को जिला के वेबसाइट पर डालने का आदेश। समस्तीपुर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह द्वारा राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में मुख्य रूप से सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि विभिन्न विभागों हेतु अधियाचित भूमि की उपलब्धता, निर्धारित समय में दाखिल खारिज करना, भूमि अतिक्रमण के मामलों का यथाशीघ्र निपटारा करना, सभी हल्का कर्मचारी के कार्यालय बैठने की तिथि एवं समय को जिला के वेबसाइट पर डालना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिससे आम जनमानस को उनके बैठने की जगह की जानकारी हो सके। जिससे कार्यों में तेजी लाया जा सके। इसके अतिरिक्त सैरात के कार्य यथा शीघ्र पूर्ण करें, यदि इस कार्य में किसी भी स्तर से लापरवाही पाई जाती है, तो इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा। पशु चिकित्सालय हेतु सभी अंचल अधिकारियों को दिनांक 22 जुलाई तक अनिवार्य रूप से भूमि उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी  द्वारा प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा को निर्देश दिया गया कि समीक्षात्मक बैठक संबंधित रिपोर्ट हल्का वार तैयार करें।

जिससे अच्छे कार्य करने वालें एवं खराब प्रदर्शन करने वाले हल्का कर्मचारी में अंतर स्पष्ट हो सके। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा, जिला योजना पदाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मौजूद थे। जबकि सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता अपने-अपने अनुमंडल से तथा अंचल अधिकारी अपने-अपने अंचलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

बिहार टेक्सटाइल नीति निवेशकों को आकर्षित कर रही, राज्य और बाहर के 22 निवेशकों ने बिहार के वस्त्र उद्योग में निवेश की जतायी इच्छा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *