यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में 31 जुलाई तक बनेगा आयुष्मान कार्ड, पहले दिन मात्र 1240 कार्ड बना। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिला में आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु 18 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला के सभी जन-वितरण प्रणाली दुकानों पर कॉमन सर्विस सेंटर के 1768 VLE’S को कार्ड आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है।


विभाग द्वारा जिला को 42853 दैनिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके विरुद्ध पहले दिन 18 जुलाई को 1240 कार्ड का निर्माण किया गया। आयुष्मान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक कंचन माला ने बताया कि कई स्थलों पर VLE’s की अनुपस्थिति के कारण दैनिक प्रगति जिला में कम रही है, जिसका प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को समर्पित किया गया है।


जिला पदाधिकारी द्वारा अभियान के दौरान अनुपस्थिति रहने वाले एवं लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति को लेकर सभी प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण एवं कार्यक्रम की समीक्षा कर प्रगति लाने हेतु निर्देश दिया गया है।


इधर दूसरी और शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम एवं डीएसओ के द्वारा आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने सभी बीडीओ को अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कार्ड बनाए जाने के कार्यों में सहयोग करने का निर्देश दिया। ताकि सभी लाभार्थियों का कार्ड जल्द से जल्द बन सके। साथ ही लक्ष्य को भी पूरा किया जा सके।


समस्तीपुर में पंसस की बैठक से गायब रहे कई अधिकारी, सदस्यों ने विरोध में लिया प्रस्ताव





