दलसिंहसराय स्टेशन पर दो पक्षों में झड़प के बाद चली गोली, एक गंभीर रूप से जख्मी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। दलसिंहसराय स्टेशन पर दो पक्षों में झड़प के बाद चली गोली, एक गंभीर रूप से जख्मी।समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्टेशन के पास मंगलवार शाम नौ बजे के बाद वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच झड़प के गोली चली। इससे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली युवक के पैर में लगी है। उसे दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल से रेफर कर दिया गया। जख्मी की नगरगामा के विनोद झा के 27 वर्षीय पुत्र सोनू झा के रूप में पहचान हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार देर शाम स्टेशन के बाहर वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़ गए। मारपीट होते देख कुछ लोगों ने बीच बचाव कर दोनों गुट के युवकों को अलग अलग कर दिया। जिसके बाद एक गुट के युवक स्टेशन की ओर आ गए। उसी दौरान दूसरे गुट के युवक ने गोली चला दी। जो सोनू के पैर में लगी। गोली की आवाज सुन लोगों में अफरातफरी मच गयी।

सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस पहुंची। बाद में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा भी पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इस क्रम में पुलिस को गोली का एक खोखा मिला। जिसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि यह घटना रेल पुलिस के क्षेत्र में हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर रेल पुलिस घटना की जांच करेगी। दलसिंहसराय पुलिस जांच में सहयोग करेगी।

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम उल्लंघन मामले में 107 वाहनों से वसूला गया 1.31 लाख का जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *