समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम उल्लंघन मामले में 107 वाहनों से वसूला गया 1.31 लाख का जुर्माना

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम उल्लंघन मामले में 107 वाहनों से वसूला गया 1.31 लाख का जुर्माना। समस्तीपुर जिले में बढ़ती सड़क हादसे के बाद ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले पर अब सख्ती बरतनी शुरु कर दी गयी है। खासकर लहरिया कट एवं तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।

मात्र एक दिन में चलाए गए सघन वाहन जांच में 1.31 लाख रुपए जुर्मना वसूल किया गया है। इससे दो पहिया वाहनों चालकों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके कारण मंगलवार को बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले मुख्य सड़कों के बदले पतली गली से निकल रहे थे।

ट्रैफिक डीएसपी आशि राज के नेतृत्व में सोमवार को शहर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 107 वाहन को पकड़ा गया। जिससे बतौर जुर्माना के रुप में एक लाख 31 हजार रुपए की राशि वसूल की गयी है। वाहन जांच के दौरान लोगों को जागरुक भी किया जा रहा था। खासकर दो पहिया वाहन चलाने वाले से शतप्रतिशत हेलमेट पहनने की अपील की गयी।

ट्रैफिक डीएसपी के अनुसार वैसे तो प्रत्येक दिन शहर में वाहन जांच की प्रक्रिया जारी है। लेकिन दो दिन विशेष रुप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। ताकि यातायात व्यवस्था को सदृढ़ किया जाएगा। साथ ही इससे सड़क दुर्घटना में भी कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपए की हुई ठगी, गिरफ्त में आए युवक से पूछताछ व जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *