यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने स्वीकारा कि अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज समेत जमीन से जुड़े कार्यों में है भ्रष्टाचार। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने स्वीकारा कि अंचल स्तरीय कार्यालयों में दाखिल-खारिज समेत जमीन से जुड़े अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
राजस्व कर्मचारी और उनके नीचे स्तर के मुंशी और दलालों ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर स्थिति को गंभीर बना दिया है। गरीब लोगों के भी कोई काम बिना पैसा लिये नहीं हो रहे। अंचल स्तर पर हो रहे इस भ्रष्टाचार से विभाग की बदनामी हो रही है।



मंत्री ने रविवार को शास्त्रीनगर स्थित सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में अपर समाहर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सभी एडीएम से सवाल किया कि क्या हम भ्रष्टाचार के इस दाग से मुक्त हो सकते हैं? उन्होंने विभागीय पदाधिकारी समेत सभी एडीएम को निर्देश दिया कि मजबूत इच्छा शक्ति से इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। मंत्री ने अफसरों से अपील की कि इस महीने से भ्रष्टाचार को 10 फीसदी कम करने का अभियान शुरू करें।


राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने रविवार को शास्त्रीनगर स्थित सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में अपर समाहर्ताओं के साथ विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान अतिक्रमण, अभियान बसेरा, सैरात बंदोबस्ती, सरकारी जमीन की सुरक्षा, दाखिल-खारिज समेत राजस्व के विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई।


मंत्री ने खराब प्रदर्शन करने वालों को कामकाज में सुधार लाने की नसीहत दी गई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने में बेहतरीन कार्य करने के लिए बांका जिले की प्रशंसा और मधुबनी को कामकाज में सुधार लाने की नसीहत दी गई।


आसान नही होगा सदर अस्पताल की व्यवस्था को पटरी पर लाना, नए डीएस के सामने होगी यह नई चुनौती





