बिहार में इस सप्ताह मानसूनी बारिश के आसार नहीं, बैचैनी करने वाली गर्मी का होगा एहसास

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार में इस सप्ताह मानसूनी बारिश के आसार नहीं, बैचैनी करने वाली गर्मी का होगा एहसास। पटना सहित बिहार में इस सप्ताह मानसूनी बारिश के आसार नहीं है। जिस कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को बैचैनी करने वाली गर्मी का एहसास होगा। प्रदेश का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

वायुमंडल में स्थानीय परिस्थितियां बनने के कारण कुछ जगहों पर गरज व चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह प्रदेश से मानसून की ट्रफ रेखा नहीं गुजरने और चक्रवाती परिसंचरण नहीं बनने के करण मानसून के झमाझम बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि जुलाई में अब तक मानसून की अच्छी बारिश हुई है। सूबे में 20 जून को मानसून प्रवेश किया था। जिसका प्रसार पूरे बिहार में 28 जून को हुआ।

जून में मानसून की बारिश सामान्य से 52 प्रतिशत कम रही। लेकिन 14 जुलाई तक मानसून की बारिश सामान्य से 9 प्रतिशत ही कम है। प्रदेश में 324 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए, लेकिन 296.3 मिमी ही बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने सोमवार को किशनगंज जिला के एक या दो स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के उत्तर-पूर्व और दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों में गरज व चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद के लिए विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

पटना सहित 28 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। जबकि 10 जिलों में अधिक बारिश हुई है। सामान्य से सबसे कम बारिश सहरसा में 43 प्रतिशत हुई। वहीं सामान्य से सबसे अधिक बारिश किशनगंज में 64 प्रतिशत हुई। पटना में सामान्य तौर पर 282 मिमी बारिश होनी चाहिए। लेकिन 195.4 मिलीमीटर ही बारिश हुई।

जो सामान्य से 31 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पटना सहित प्रदेश के 26 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं 9 के तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी रहा।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने स्वीकारा कि अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज समेत जमीन से जुड़े कार्यों में है भ्रष्टाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *