Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राजस्व कर्मचारियों को नही मिला बकाया वेतन, टीओ से शिष्टमंडल की हुई वार्ता

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। राजस्व कर्मचारियों को नही मिला बकाया वेतन, टीओ से शिष्टमंडल की हुई वार्ता। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के राजस्व कर्मचारी की बैठक महासंघ स्थल पर सोमवार को हुई। इस दौरान कर्मचारियों का बकाया वेतन नहीं मिलने एवं स्नातक योग्यताधारी राजस्व कर्मचारियों के ग्रेड पे को लेकर मंथन करते हुए आक्रोश जताया गया।

साथ ही आगामी जिला सम्मेलन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गयी। इसकी अध्यक्षता स्वागताध्यक्ष रत्नेश्वर कुमार ने किया। साथ ही आगामी शुक्रवार को सभी अंचल के कर्मियों को अपने-अपने अंचलों में सम्मेलन की तैयारी करने की अपील की गयी।

इस दौरान भूमि सुधार कर्मचारी संघ के सम्मानित अध्यक्ष राम कुमार झा एवं महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने जिला कोषागार अधिकारी से मिलकर समस्याओं से अगवत कराया।

जिसमें बकाया वेतन भुगतान कराने व स्नातक योग्यताधारी राजस्व कर्मचारियों के ग्रेड पे पर चर्चा करते हुए डिमांड भेजने की अपील की गयी। बैठक में पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, मनीष कुमार गुरुवार, संजीव कुमार कर्ण, आशीष कर्ण आदि ने संबोधित किया।

समस्तीपुर शहर में 25 जून को गायब रहेगी, इन मोहल्लों की आपूर्ति होगी बाधित