सुल्तानगंज का बदल गया नाम, नगर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। सुल्तानगंज का बदल गया नाम, नगर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित। सुल्तानगंज नगर परिषद की सामान्य बैठक मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई। इसमें विधायक प्रो ललित नारायण मंडल भी उपस्थित हुए। मुख्य पार्षद में बताया कि गत बैठक की संपुष्टि की गई।

लगभग सभी वार्डों में जल नल की समस्या पाई गई। जिसका अतिशीघ्र निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया। श्रावणी मेला पर भी चर्चा हुई। नगर परिषद के अधीन यात्री शेड, नई सीढ़ी घाट प्रखंड परिषद स्थित यात्री निवास, कृष्णगढ़ स्थित यात्री निवास, सरकारी बस स्टैंड स्थित धर्मशाला, नमामि गंगे घाट, मुक्ति धाम की आवश्यक मरम्मत, रंग रोगन कांवरिया पथ का मरम्मती कार्य, नाला पर ढक्कन, नाला निर्माण, चयनित स्थान पर बोरिंग, बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई की स्वीकृति दी गई।

स्प्रिंकल वाहन, सुपर सकर मशीन सहित स्वच्छता के लिए अन्य उपयोगी सामग्री क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की गई। दक्षिणी क्षेत्र जल जमाव निजात हेतु डांढ़ की सफाई की स्वीकृति प्रदान की गई। सुल्तानगंज को अनुमंडल बनाने हेतु सदन के द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। सुल्तानगंज का नाम अजगैवीनाथ धाम के प्रस्ताव पर बहुमत से इसे स्वीकृत किया गया।

महिला अस्पताल पर प्रसव सुविधा के संचालन पर सर्व सम्मति से पारित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री, सचिव, कमिश्नर, डीएम, सीएस को पत्राचार करने का स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही नप द्वारा क्रय किए गए एम्बुलेंस को वापस लेकर नप द्वारा इसे संचालित करने का प्रस्ताव लिया गया।

https://doorbeennews.com/archives/16029

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *