35 लाख की चीनी 30 दिन में बंदरों द्वारा किया गया चट, शुगर गोदाम कीपर पर एफआईआर दर्ज

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। 35 लाख की चीनी 30 दिन में बंदरों द्वारा किया गया चट, शुगर गोदाम कीपर पर एफआईआर दर्ज। दि किसान सहकारी साथा चीनी मिल में 35 लाख की चीनी 30 दिन में बंदरों द्वारा चट करने के मामले में गोदाम कीपर सहित दो पर मुकदमा दर्ज हो गया है। इस घोटाले का खुलासा होने के बाद शासन स्तर से गठित कमेटी ने पूरे मामले की जांच की।

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कारखाना प्रबंधक की ओर से थाना जवां में प्रभारी शुगर गोदाम कीपर और शुगर गोदाम कीपर पर एफआईआर दर्ज कराई है।अलीगढ़ की साथा सहकारी चीनी मिल में हुए चीनी घोटाले को आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने सबसे पहले उजागर किया था। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियां और पंचायत लेखा परीक्षा ने दि किसान सहकारी चीनी मिल लि. का ऑडिट बीते दिनों किया गया।

साथा चीनी मिल के 31 मार्च 2024 तक अंतिम स्टॉक अन्तरिम विशिष्ट प्रतिवेदन (भौतिक सत्यापन) किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक एक अप्रैल से अक्टूबर 2023 तक चीनी के स्टॉक का मिलान होता पाया गया। इसके बाद नवंबर-2023 में चीनी का स्टॉक 1538.37 कुंतल था। फरवरी माह 2024 तक मिल का स्टॉक इतना ही रहा।

मार्च महीने में यह स्टॉक घटकर 401.37 कुंतल रह गया। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार 1137 कुंतल सफेद चीनी बंदरों और बारिश के द्वारा खराब होना दर्शाया गया। इतना ही नहीं मार्च-2024 का शेष दर्शित स्टॉक भौतिक सत्यापन के लिए मिला ही नहीं। जिसका कोई भी स्पष्ट उत्तर गोदाम कीपर के द्वारा नहीं दिया।

मामले में गठित कमेटी ने प्रभारी शुगर गोदाम कीपर महीपाल सिंह, डी-5, आवासीय कॉलोनी, चीनी मिल साथा और शुगर गोदाम कीपर गुलाब सिंह निवासी ग्राम नवीनगर, खैर बाईपास रोड से स्पष्टीकरण मांगा और जांच के बाद तैयार रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ कारखाना प्रबंधक महेश शर्मा की ओर से थाना जवां में धारा 409 (अमानत में खयानत) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

 

लालू प्रसाद ने कहा – भाजपा देश में जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *