यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। मोहनपुर में 24 घंटे के बाद गंगा में डूबे मछुआरा की मिली लाश, ग्रामीण मछुआरों ने खोज निकाला। समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड के
रसलपुर गांव के मछुआरों ने 24 घंटे के अथक परिश्रम के बाद शनिवार दोपहर गंगा में डूबने वाले मछुआरे विश्वनाथ सहनी उर्फ बिशो सहनी की लाश खोजी।


लाश मिलते ही देखने के लिए सैकड़ों लोगो की नदी किनारे भीड़ उमड़ गयी। वहीं सूचना पर पहुंची मोहनपुर थाने की पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना देने के बावजूद एसडीआरएफ की टीम लाश खोजने के लिए 24 घंटे बाद तक भी नहीं पहुंच सकी थी।


विदित हो कि शुक्रवार दोपहर गंगा में मछली मारने के क्रम नौका से गहरे पानी में गिर जाने से रसलपुर के स्व तन्नू सहनी के पुत्र विश्वनाथ सहनी उर्फ बिशो सहनी (55 वर्ष) गंगा नदी में डूब गया था। जिसकी खेाज हादसे के बाद से ही की जा रही थी। इधर, शव मिलते हैं परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।




गर्मी झेल रहे बिहार वासियों के लिए राहत भरी खबर है, मानसून आने की तिथि की हो गयी घोषणा





