यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। दलसिंहसराय में वाहन की ठोकर से दस वर्षीय बच्ची ने गंवायी जान, विरोध में सड़क जाम। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय विसनपुर पथ में कोनैला स्कूल के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो की ठोकर से गांव की ही एक बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबतक लोग पहुंचे तबतक चालक वाहन समेत फरार हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना रविवार दोपहर की है।




इधर, मृतका की पहचान कोनैला के ही अनिल शर्मा की पुत्री मधु कुमारी (10) के रूप में हुई है। आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क जाम किए जाने के कारण उक्त पथ पर यातायात बाधित हो गया। चिलचिलाती धूप में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आकर्षित लोगों ने फरार इसके स्कार्पियो चालक को पकड़ने की मांग कर रहे थे।




मोहनपुर में 24 घंटे के बाद गंगा में डूबे मछुआरा की मिली लाश, ग्रामीण मछुआरों ने खोज निकाला





