लनामिवि ने स्नातक सत्र 2022-25 के द्वितीय खंड का परीक्षा कार्यक्रम किया जारी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। लनामिवि ने स्नातक सत्र 2022-25 के द्वितीय खंड का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 20 जून से शुरू हो रही है। 13 जुलाई तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिलावार कुल 41 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सबसे अधिक 13 परीक्षा केंद्र दरभंगा में बनाये गये हैं। ऑनर्स विषयों की परीक्षा ग्रुप के आधार पर ली जायेगी।

सभी ऑनर्स विषयों को छह ग्रुप में बांटा गया है। ऑनर्स विषयों की परीक्षा 20 जून से एक जुलाई तक होगी। दो से 13 जुलाई तक सब्सिडियरी विषयों एवं पासकोर्स की परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक होगी।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद ओझा ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा में लगभग डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। परीक्षा के पहले दिन 20 जून को प्रथम पाली में ग्रुप ए तथा दूसरी पाली में ग्रुप बी के तृतीय पत्र की परीक्षा होगी। 21 जून को प्रथम पाली में ग्रुप सी तथा दूसरी पाली में ग्रुप डी के तृतीय पत्र की परीक्षा होगी।

27 जून को प्रथम पाली में ग्रुप ई व दूसरी पाली में ग्रुप एफ के तृतीय पत्र की परीक्षा होगी। 28 जून को प्रथम पाली में ग्रुप ए तथा दूसरी पाली में ग्रुप बी, 29 जून को प्रथम पाली में ग्रुप सी तथा दूसरी पाली में ग्रुप डी, जबकि एक जुलाई को प्रथम पाली में ग्रुप ई तथा दूसरी पाली में ग्रुप एफ के चतुर्थ पत्र की परीक्षा ली जाएगी।

दो जुलाई को प्रथम पाली में भूगोल व दूसरी पाली में रसायन शास्त्रत्त्, तीन जुलाई को प्रथम पाली में मनोविज्ञान व दूसरी पाली में गणित, चार जुलाई को प्रथम पाली में एलएसडब्ल्यू व बॉटनी तथा दूसरी पाली में होम साइंस की परीक्षा होगी।

पांच जुलाई को प्रथम पाली में रूरल इकोनॉमिक्स व जूलॉजी, दूसरी पाली में फिलॉसफी व फिजिक्स, छह जुलाई को प्रथम पाली में इतिहास व दूसरी पाली में इंडियन इकोनॉमी एंड इंटरप्रेन्योरशिप, आठ जुलाई को प्रथम पाली में समाजशास्त्रत्त् व दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान की परीक्षा होगी।

नौ जुलाई को प्रथम पाली में इकोनॉमिक्स व बीआरएफडब्ल्यू, दूसरी पाली में एआईएच, 10 जुलाई को प्रथम पाली में मोनेटरी थ्योरिज एंड फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन व एंथ्रोपोलॉजी, दूसरी पाली में भाषा व साहित्य की परीक्षा होगी। 11 को प्रथम पाली में विज्ञान व कॉमर्स संकाय की आरबी-नन हिंदी व मातृभाषा तथा दूसरी पाली में आरबी हिंदी, संगीत, ड्रामा की परीक्षा होगी।

12 जुलाई को कला संकाय के ग्रुप ए से सी तक की आरबी-नन हिंदी व मातृभाषा तथा दूसरी पाली में कला संकाय के ग्रुप डी से एफ तक की आरबी-नन हिंदी व मातृभाषा की परीक्षा होगी। 13 जुलाई को प्रथम पाली में कला संकाय के ग्रुप ए से सी तक की आरबी हिंदी व दूसरी पाली में ग्रुप डी से एफ तक की आरबी हिंदी की परीक्षा होगी

आदेश : प्रशिक्षण नही लेने वाले शिक्षकों को वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *