समस्तीपुर रेल मंडल में बेहतर कार्य प्रदर्शन को तीन कर्मियों को मिला मेन ऑफ द मंथ अवार्ड

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर रेल मंडल में बेहतर कार्य प्रदर्शन को तीन कर्मियों को मिला मेन ऑफ द मंथ अवार्ड। मार्च माह में उत्कृष्ट कार्य संपादन व बेहतर प्रदर्शन के लिए मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत तीन कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। इस कड़ी में शिव शंकर प्रसाद, प्रवर टिकट परीक्षक(टीसी दस्ता) सहरसा, रवि शंकर, एसएसई (टेली) समस्तीपुर तथा  सुशांत, एसएसई(टेली) समस्तीपुर को मैन ऑफ़ द मंथ के रूप में चुना गया।

विदित हो कि प्रतिमाह मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से वैसे कर्मचारियों जिन्होनें अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त अपने विशेष प्रयासों से रेलहित में सुरक्षा, संरक्षा, समयपालन, रेल राजस्व अर्जन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करते हैं।

उन्हें मैन आफ द मंथ के रूप में चुना जाता है तथा उनका मनोबल बढ़ाने के उददेशय से उन्हें प्रशिस्त पत्र तथा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है।

इसी कड़ी में मार्च 2024 माह में उपरोक्त तीनो कर्मचारियों का चयन किया गया। जिसके बाद  22 मई को एडीआरएम आलोक कुमार झा ने उपरोक्त कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को बधाई दी तथा हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम सूचि सिंह, सीनियर डीपीओ राजीव रंजन के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

समस्तीपुर मंडल द्वारा चलाया गया मेगा टिकट जांच अभियान, 7275 बेटिकट यात्री धराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *