मक्का लदान में पूर्व मध्य रेल द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित, समस्तीपुर रहा अव्वल

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। मक्का लदान में पूर्व मध्य रेल द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित, समस्तीपुर रहा अव्वल। मक्का के लदान के क्षेत्र में पूर्व मध्य रेल द्वारा एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के 20 मई, 2024 तक  कुल 172 रेक मक्का का लदान किया गया जिससे 62.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।

जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के पूरे वर्ष में पूर्व मध्य रेल द्वारा कुल 311 रेक मक्के का लदान किया गया था तथा इससे 146 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था।

विदित हो कि मक्का का लदान पूर्व मध्य रेल के सोनपुर एवं समस्तीपुर मंडलों से मुख्यतः उत्तरी भारत के अम्बाला, रूद्रपुर आदि स्टेशनों तथा दक्षिण भारत के ईरोड एवं तिरूपुर आदि स्टेशनों के लिए किया जाता है।

चालू वित्तीय वर्ष में 20 मई, 2024 तक सोनपुर मंडल द्वारा 100 रेक का लदान किया गया है। जिससे 35 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान पूरे वर्ष में 189 रेक के लदान से 85 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था ।

इसी प्रकार चालू वित्तीय वर्ष में 20 मई, 2024 तक समस्तीपुर मंडल द्वारा 72 रेक का लदान किया गया है। जिससे 27.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान पूरे वर्ष में मक्के के 122 रेक के लदान से 61 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर दी।

समस्तीपुर रेल मंडल में बेहतर कार्य प्रदर्शन को तीन कर्मियों को मिला मेन ऑफ द मंथ अवार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *