यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर मंडल द्वारा चलाया गया मेगा टिकट जांच अभियान, 7275 बेटिकट यात्री धराया। समस्तीपुर रेल मंडल में मेगा महा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कड़ी में समस्तीपुर, दरभंगा, जयनगर, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, बापूधाम मोतिहारी, रक्सौल, नरकटियागंज और सीतामढ़ी स्टेशनों पर अभियान चलाया गया। 21 मई को प्रातः 06.00 से 22.00 बजे तक मंडल के समस्त स्क्वाड टीम, स्टेटिक टीम, स्लीपर के जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक व पर्यवेक्षक और विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



उपरोक्त सभी स्टेशनों पर सभी ट्रेनों को चेक किया गया तथा बिना टिकट/अनुचित टिकट पर यात्रा करते पकड़े गए जिनसे नियमानुसार दंड की राशि वसूल की गई।सभी स्टेशनों पर किलाबंदी जांच कर बिना टिकट यात्रा करने वालो को नियमित टिकट लेकर चलने हेतु प्रेरित किया गया ताकि रेलवे आय में इजाफा हो और भविष्य में रेल यात्रियों को असुविधा न हो।
सुबह 6.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक समस्तीपुर मंडल द्वारा 7275 बिना टिकट व अनियमित टिकट ले कर चलने वाले यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में 56,93,430 की वसूली गई है। इस तरह के जांच अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेंगा।





समस्तीपुर में दवा दुकान में मिली गड़बड़ी तो संदेश मेडिकल का लाइसेंस किया गया रद्द





