समस्तीपुर में दवा दुकान में मिली गड़बड़ी तो संदेश मेडिकल का लाइसेंस किया गया रद्द

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में दवा दुकान में मिली गड़बड़ी तो संदेश मेडिकल का लाइसेंस किया गया रद्द। जिला औषधि विभाग के द्वारा विभिन्न गड़बड़ी मिलने के आरोप में शहर के बंगाली टोला स्थित संदेश मेडिकल दवा दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। दवा दुकान का लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद अन्य दवा दुकानदारों के बीच में हड़कंप मच गया है।

औषधि निरीक्षक के द्वारा दिए गए जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। सहायक औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि कई गड़बड़ी मिलने के कारण संदेश मेडिकल दवा दुकान का लाइसेंस रद्द किया गया है।

 बताया गया है कि दुकान के जांच के दौरान विक्रय पंजी व प्रिस्क्रिप्शन भी संधारित नहीं था। दुकान पर कोई सुयोग्य व्यक्ति भी निरीक्षण के दौरान नहीं थे। इसके अलावे फ्रिज की दवा फ्रिज से बाहर पाई गई। दुकान से एक्सपायरी दवा को भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि दवा दुकान में अनियमिता मिलने पर कार्रवाई की गई है।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दवा दुकानों की जांच की जा रही है। इसमें जहां भी गड़बड़ी मिल रही है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सहायक औषधि नियंत्रक ने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि आप जिस भी दवा दुकान से कोई दवा ले, तो उसकी प्राप्ति रसीद जरूर प्राप्त करें। ताकि आप नकली दवा के सेवन करने से बच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *