इंडी वालों को भले ही मोदी खटकता हो पर देश के दिल में मोदी है

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। इंडी वालों को भले ही मोदी खटकता हो पर देश के दिल में मोदी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जंगलराज का वारिस घूम-घूम कर कह रहा है कि मोदी को बेड रेस्ट मिलेगी। मैं चाहता हूं परमात्मा किसी को बेड रेस्ट न दे। हर नागरिक ऊर्जा से भरा रहे, उत्सव भरी जिंदगी जिए। कांग्रेस के शहजादे मोदी की आंख में आंसू देखना चाहते हैं। यूपी का शहजादा कहता है, अब मोदी के आखिरी दिन बनारस में हैं। इंडी वालों को भले ही मोदी खटकता हो पर देश के दिल में मोदी है। अब देश इंडी वालों की मनमानी से नहीं चलता।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विपक्षी दल को अहसास हो गया है कि उनकी स्थिति खराब है। इसलिए इंडी गठबंधन की ओर से मेरे लिए गालियों की संख्या बढ़ गई है। उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि मोदी एक बार फिर पांच साल के लिए चुनाने जा रहा है। हकीकत है कि देश में विपक्ष ध्वस्त हो चुका है। एनडीए की लहर चल रही है।

पीएम ने आठ दिनों के अंतराल पर बिहार में महाराजगंज और मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र में पीएम ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर विपक्षी दल रहे। उन्होंने कहा कि जंगलराज देने वाले, युवाओं को पलायन करने वाले और लोगों को गरीबी में धकेलने वाले, जिन्होंने मारा-तड़पाया, माताओं-बहनों का जीवन बर्बाद किया, आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे लोगों की आंखों में मोदी चौबीसो घंटे खटकता है। लेकिन मैं आपकी सेवा करता रहूंगा। मेरे दिल में जनता है और मैं लोगों की सेवा करता रहूंगा।

चुनावों में जनता कांग्रेस-आरजेडी जैसे दलों पर जोरदार प्रहार कर रही है। यह प्रहार भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति, समाज को लड़ाने वाली गंदी सोच, सनातन को गाली देने वाली विकृत मानसिकता और जंगलराज पर है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास मोदी को कोसने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।

 

ग्वालियर बरौनी से स्लीपर कोच से 175 लीटर विदेशी शराब के साथ आठ धंधेबाज गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *