20 वर्षों से फरार कुख्यात मंटून महतो बंगाल से गिरफ्तार, समस्तीपुर व बेगूसराय पुलिस को थी तलाश, एक लाख का था इनाम

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। 20 वर्षों से फरार कुख्यात मंटून महतो बंगाल से गिरफ्तार, समस्तीपुर व बेगूसराय पुलिस को थी तलाश, एक लाख का था इनाम। समस्तीपुर एवं बेगुसराय जिले में हत्या, लूट, डकैती सहित अन्य घटना में फरार चल रहे विभूतिपुर का मंटून महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लंबे समय से फरार होने की स्थिति में बिहार सरकार ने इसपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार समस्तीपुर पुलिस की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल के उतर 24 परगना जिला के मटिया थाना क्षेत्र से मंटून महतो को गिरफ्तार किया गया है। वह विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर बेरिया गांव का रहने वाला है।

जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में भी इसका नाम शामिल है। जो लगभग बीस वर्षों से अपना नाम पता छिपाकर विभिन्न स्थानों पर रह रहा था। कोर्ट के द्वारा मंटून महतो के विरुद्ध स्थानीय वारंट जारी किया गया था।

जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम के द्वारा पश्चिम बंगाल के उतर 24 परगना जिला के मटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके विरुद्ध समस्तीपुर के विभूतिपुर एवं बेगूसराय जिले के खोदाबंदपुर थाना में लूट, डकैती, हत्या, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है।


एसपी विनय तिवारी ने बताया कि छापेमारी दल में डीआईयू शाखा के इंस्पेक्टर अजीत प्रसाद सिंह, दारोगा शिव पूजन कुमार, विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप, दारोगा राहुल कुमार, डीआईयू शाखा के सिपाही अरविंद कुमार के अलावे अन्य सिपाही शामिल थे।

बिहार में NDA नेताओं का ताबड़ तोड़ दौरा, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षामंत्री का आज बिहार में सभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *