मिलेगी सुविधा, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में लगेंगे स्लीपर एवं साधारण श्रेणी के अतिक्ति कोच

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। मिलेगी सुविधा, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में लगेंगे स्लीपर एवं साधारण श्रेणी के अतिक्ति कोच। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बरौनी और ग्वालियर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 11123 व 11124 बरौनी- ग्वालियर- बरौनी एक्सप्रेस में अस्थायी तौर पर शयनयान श्रेणी का 01 कोच तथा साधारण श्रेणी का 02 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। यह सुविधा 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में दिनांक 23 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक तथा 11124 बरौनी -ग्वालियर एक्सप्रेस में दिनांक 24 अप्रैल 2024 से 01 जुलाई 2024 तक उपलब्ध रहेगी।

समस्तीपुर में एंबुलेंस के अभाव में मरीज की मौत! परिजनों ने किया हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *