यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर से NDA से शांभवी व उजियारपुर से पूर्व शिक्षा मंत्री ने महागठबंधन से किया नामांकन। समस्तीपुर (अजा) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार शांभवी चौधरी के द्वारा चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
नामांकन के समय उम्मीदवार के चार प्रस्तावक में पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, रोसरा विधायक वीरेंद्र कुमार और विनय कुमार चौधरी उपस्थित थे। निर्वाचन क्षेत्र संख्या 23- समस्तीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाला यह पहला नामांकन है।


जबकि निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22- उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए महागठबंधन समर्थित राजद के उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता के द्वारा नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी के समक्ष दाखिल किया गया।
उनके द्वारा 2 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। प्रथम सेट में नामांकन पत्र के प्रस्तावक राम लवलीन राय, 134- विधान सभा क्षेत्र के तो दूसरे सेट के प्रस्तावक मुमताज आलम,130 – पातेपुर विधान सभा क्षेत्र के हैं।
नामांकन पत्र दाखिल करने के उपरांत निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष आलोक कुमार मेहता के द्वारा शपथ लिया गया।


जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अश्वनी कुमार चौबे के अनुसार उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए सात और समस्तीपुर लोकसभा के लिए चार नाजीर रसीद काटा गया है।
उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में नाम निर्देशन करने के लिए 18 अप्रैल को विरेन्द्र कुमार राय, राकेश कुमार, आलोक कुमार मेहता एवं रामकरण पासवान एवं 19 अप्रैल को राम लगन राय, संजय पासवान एवं अमरेश राय के द्वारा नाजीर रसीद कटाया गया है।
कुल मिलाकर अभी तक इस लोकसभा क्षेत्र में नामांकन हेतु कुल सात नाजीर रसीद कटाया गया।


इनमें से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीद्वार आलोक कुमार मेहता के द्वारा आज नामांकन पत्र दाखिल किया गया। वहीं 23-समस्तीपुर (अ0जा0) लोकसभा निर्वाचन में नाम निर्देशन करने के लिए 18 अप्रैल को जीवछ कुमार हजारी, मुकेश चौपाल, सन्नी हजारी एवं शाम्भवी के द्वारा नाजीर रसीद कटाया गया।
इस लोक सभा क्षेत्र के लिए आज कोई नाजीर रसीद नहीं कटाया गया है। इनमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीद्वार शाम्भवी के द्वारा आज नामांकन पत्र दाखिल किया गया।


समस्तीपुर में चौथे चरण में होगी मतदान, 25 अप्रैल को हैं नामांकन की अंतिम तिथि, 13 मई को मतदान





