समस्तीपुर में चुनाव की अधिसूचना जारी, महागठबंधन के प्रत्याशी को लेकर लोगों में है संसय की स्थिति 

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर में चुनाव की अधिसूचना जारी, महागठबंधन के प्रत्याशी को लेकर लोगों में है संसय की स्थिति। समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है। चौथे चरण के मतदान को लेकर आज अधिसूचना भी जारी होने के साथ ही नामांकन की भी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

लेकिन समस्तीपुर सुरक्षित सीट पर  महागठबंधन के प्रत्याशी क्लीयर नही हुआ है।महागठबंधन की ओर से समस्तीपुर सुरक्षित सीट कांग्रेस के खाते में है। जदयू मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना है, लेकिन आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

बता दे की सन्नी हजारी कांग्रेस में योगदान कर चुके हैं। मंगलवार को आधिकारिक रूप से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की जानी थी। बाद में बुधवार को किए जाने की बात थी, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस के द्वारा समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

जबकि एनडीए गठबंधन पूर्व में ही जदयू मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शांभवी चौधरी एनडीए गठबंधन के लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की प्रत्याशी हैं। जिनका नामांकन भी 19 अप्रैल को होना है।

वही महागठबंधन में अभी प्रत्याशी को लेकर ही खींचतान चल रही है। अब देखना यह है की महागठबंधन कब तक अपने प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा करती है।

बतादें की समस्तीपुर व उजियारपुर में 13 मई को समस्तीपुर व उजियारपुर लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होगी। यह अधिसूचना दोनों लोकसभा सीट के रिटर्निंग अफसरों के स्तर से जारी की जाएगी।

इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। समस्तीपुर लोकसभा के लिए डीएम को व उजियारपुर लोकसभा के लिए अपर समाहर्ता को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। चुनाव आयोग के शेड्यूल के हिसाब से अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

चुनाव आयोग ने ऑनलाइन नामांकन का विकल्प भी दिया है। समस्तीपुर के नामांकन की प्रक्रिया डीएम के न्यायालय कक्ष में होगा। वही उजियारपुर लोकसभा का एडीएम वे कक्ष में किया जाएगा।

नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रत्याशी और उनके चार प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष तक जा सकेंगे। कलेक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है।

इसके तहत कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट समेत एसडीओ कार्यालय व गोलंबर पर जवान तैनात रहेंगे।। कलेक्ट्रेट की ओर आने जाने वाले हर किसी की निगरानी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी।

नामांकनपत्रों की जांच 26 अप्रैल को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 अप्रैल होगी। इसके बाद सीधे 13 मई को मतदान और फिर चार जून को मतगणना होगी। छह जून को आचार संहिता समाप्त हो जाएगी।

इधर राजद जिला उपाध्यक्ष ललन यादव ने कहा कि शीघ्र ही महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। लोगों को संसय में रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को महागठबंधन ने राजद की ओर से प्रत्याशी बनाया गया है।

जिनका नामांकन 19 अप्रैल को होना है। ललन यादव ने कहा कि महागठबंधन इस बार पूरी तैयारी में है। जनता निर्णय ले चुकी है। वह किसी के झांसे में इस बार आने वाली नहीं है। विदित होकर आलोक कुमार मेहता गुरुवार की शाम दलसिंहसराय में प्रेस वार्ता भी करने वाले हैं।

गर्मी के साथ ही स्टेशन पर खोला गया पियाऊ केंद्र, यात्रियों को मिल रहा ठंडा ठंडा पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *