रामनवमी पर खानपुर के बसंतपुर से निकाली गयी रामजी की भव्य शोभायात्रा

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। रामनवमी पर खानपुर के बसंतपुर से निकाली गयी रामजी की भव्य शोभायात्रा। रामनवमी के शुभअवसर शोभन बसंतपुर श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण से रामजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए है।

शोभायात्रा में युवा अपने हाथों में भगवा ध्वज धारण किये भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे है। साथ ही ग्रामवासी आकर्षक झांकियों व शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत कर रहे थे।

इंस्टाग्राम पर वीडियो देखने के लिए करें क्लीक

इधर शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस बल के भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। शोभायात्रा में युवा महिला व बच्चे भगवा ध्वज के साथ जय श्रीराम का उद्घोष करते रहे।

श्रीहनुमान मंदिर से प्रारंभ हुए श्रीराम शोभायात्रा शोभन, बसंतपुर, पिरखपुर, मसीना, पुरषोत्तम अन्नू होते हुए देर शाम शिवशंकर झा के आवासीय परिसर प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुई।

शोभायात्रा में शामिल होने आए हुए अतिथियों को शिव शंकर झा के द्वारा पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इधर शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस बल के भी पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं।

इसमें जवानों व अधिकारियों की टीम तैनात की गई है। जो शोभायात्रा के साथ साथ व आगे पीछे चल रही थी। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया।

समस्तीपुर में चुनाव की अधिसूचना जारी, महागठबंधन के प्रत्याशी को लेकर लोगों में है संसय की स्थिति 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *