गर्मी के साथ ही स्टेशन पर खोला गया पियाऊ केंद्र, यात्रियों को मिल रहा ठंडा ठंडा पानी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। गर्मी के साथ ही स्टेशन पर खोला गया पियाऊ केंद्र, यात्रियों को मिल रहा ठंडा ठंडा पानी। भीषण गर्मी को देखते हुए समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर पियाऊ केंद्र खोला गया है।

जहां स्काउट एवं गाइड के बच्चों के मदद से यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। डीआरएम विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर स्काउट व गाइड के बच्चों के द्वारा पियाऊ केंद्र संचालित किया जा रहा है।

प्लेटफार्म पर विभिन्न स्थानों से आने वाले ट्रेनों में बैठे यात्रियों को भी निशुल्क पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

इससे यात्रियों को काफी राहत महसूस हो रही है। दिल्ली जा रहे हैं यात्री महेश ने बताया कि रेलवे की यह अच्छी पहल है। इससे यात्रियों को जहां आर्थिक बचत होगी।

वही ठंडा हुआ स्वच्छ जल भी मिल रहा है। वही कोटा जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही छात्र अभिषेक कुमार ने बताया कि इसकी जितनी सराहना की जाए कम है।

भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने से बेहतर और क्या हो सकता है। इसके लिए इस स्कावट व गाइड धन्यवाद के पात्र है। मौके पर सीएचआई आरएन झा, रविन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग ने एक करोड़ मूल्य की विदेशी शराब किया जब्त, तेल के बदले टेंकलॉड़ी में ले जा रहा था शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *