समस्तीपुर में उत्पाद विभाग ने एक करोड़ मूल्य की विदेशी शराब किया जब्त, तेल के बदले टेंकलॉड़ी में ले जा रहा था शराब

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर में उत्पाद विभाग ने एक करोड़ मूल्य की विदेशी शराब किया जब्त, तेल के बदले टेंकलॉड़ी में ले जा रहा था शराब।

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत सातनपुर चौक के समीप एनएच 28 पर एक तेल टैंकलॉरी से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की। टैंकलारी में बनाये गये तहखाने से पुलिस को 24 हजार 5 सौ 28 टेट्रा पैक विदेशी शराब मिली।

जब्त की गयी शराब का बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ आंकी जा रही है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान टैंकलॉरी का चालक, उपचालक सहित धंधेबाज भागने में कामयाब रहा।

मिली जानकारी के अनुसार उजियारपुर थाने की पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार शाम सातनपुर चौक के समीप सडक किनारे खड़ी उक्त तेल टैंकलॉरी को अपने कब्जे में लिया था।

गाड़ी की गहन तलाशी में एक तहखाना पाया गया जिसमें भारी मात्रा में शराब थी। इसके बाद टैंकलॉरी को उजियारपुर थाना लाकर पुलिस ने शराब निकलवाया। सभी शराब 180 एमएल के टेट्रा पैक में था। जिसकी संख्या लगभग 24 हजार 5 सौ 28 थी।

इस संबंध में उजियारपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में जब्त टैंक लॉरी बेगूसराय जिला परिवहन कार्यालय से पंजीकृत प्रतीत हो रहा है। मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पटना, दरभंगा एवं सहरसा से नई दिल्ली के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, जाने कब खुलेगी ट्रेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *