गंगा में मछली पकड़ने गया समस्तीपुर का एक युवक डूबने के बाद लापता, खोजने में लगे गोताखोर

सहाय क्लीनिक

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। गंगा में मछली पकड़ने गया समस्तीपुर का एक युवक डूबने के बाद लापता, खोजने में लगे गोताखोर। घटना समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड के सरारी स्थित गंगाघाट की है। जहां पर शुक्रवार अहले सुबह डूबने के बाद एक युवक लापता हो गया।

युवक की खोज में स्थानीय गोताखोर लगे हुए हैं। लापता हुआ युवक रसलपुर निवासी सकलदीप सहनी के 40 वर्षीय पुत्र संजू सहनी बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि संजू सुबह करीब तीन बजे ही मछली पकड़ने के लिए गंगा नदी गया था।

जहां वह अचानक गंगा में डूबने के बाद लापता हो गया। उसके नदी में डूबने की जानकारी मिलने के बाद नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गयी। स्थानीय लोग नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। विदित हो कि प्रशासन ने गंगा के सरारी घाट को खतरनाक घोषित करने के

साथ वहां जाने से लोगों पर रोक लगा रखा है। इसके बावजूद लोग सरारी में गंगाघाट पर जाते हैं। इससे आए दिन लोगों के डूबकर मरने की घटना होती रहती है। कई घटनाएं होने के बाद भी लोग जागरूक नही हो रहे हैं।

 

राजकोट से रूपाला का टिकट नहीं काटा तो राजपूत आंदोलन बिहार में भी : अविनाश चन्देल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *